परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव, क्या होने वाला है खास

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश में परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. संस्था ने वरिष्ठ पदों पर नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन पदों पर अनुभवी लोगों को संविदा के आधार पर तीन साल के लिए मौका दिया जाएगा. परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए कई नए विभाग बनाए गए हैं.

साइबर सुरक्षा और परीक्षा की निगरानी

नई भर्तियों के तहत परीक्षा केंद्रों के नेटवर्क और संचालन के लिए जनरल मैनेजर की तैनाती होगी. यह अधिकारी देश के पांच सौ से अधिक शहरों में परीक्षा केंद्रों की देखरेख करेगा. इसके साथ ही संस्था की डेटा और नेटवर्क सुरक्षा के लिए एक मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए विजिलेंस और डिजिटल फॉरेंसिक के विशेष जनरल मैनेजर भी संभालेगें जिम्मेदारी.

यूपीएससी के जरिए युवाओं की एंट्री

एजेंसी पहली बार संघ लोक सेवा आयोग के पोर्टल के माध्यम से सोलह युवा पेशेवरों की नियुक्ति करने जा रही है. ये सभी युवा सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो चुके हैं. इनमें बारह पद शैक्षणिक शोध, दो पद कानूनी शोध और दो पद वित्त और लेखा विभाग के लिए तय किए गए हैं. इन युवाओं की शुरुआती नियुक्ति चौबीस महीने के लिए होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है.

यह पूरी प्रक्रिया एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर की जा रही है. एजेंसी का मुख्य उद्देश्य देश की सभी परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित, निष्पक्ष और समय पर पूरा कराना है. आने वाले समय में कुछ और नए विशेषज्ञों को भी टीम में शामिल किया जाएगा.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *