नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया है. वे लंबे समय से केंद्र सरकार में जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक उनके इस्तीफे के पीछे बड़ा सियासी कारण बताया जा रहा है. चर्चा है कि उन्हें पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका दी जा सकती है. आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है. वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं और राज्य में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं.

वे पहले कांग्रेस पार्टी में थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया था. अब अचानक उनका इस्तीफा देना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उन्हें वापस भेज रही है ताकि संगठन को नई ताकत मिल सके. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.