प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर ने किया विशेष पूजन

भानुप्रतापपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा राम-जानकी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास की अगुवाई में संपन्न हुआ।

मंदिर के पुजारी मोनू चौबे महाराज द्वारा विधिवत पूजन कराया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा भारत माता की सेवा में उनके निरंतर प्रयासों की सफलता के लिए भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं हनुमान जी से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना करते हुए सामूहिक संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि एक सामान्य परिवार से निकलकर देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 12 वर्षों में भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से देश के गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।
पूजन उपरांत कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रसाद वितरण कर इस गौरवपूर्ण अवसर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रजिंदर रंधावा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद जैन, मंडल उपाध्यक्ष योगेश सोनवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुरपाल रंधावा, किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी भीखम आरदे, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश देवांगन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता टांडिया, महामंत्री शकुंतला यादव, सरिता देवांगन, राजेश्वरी कचलाम, उर्मिला जसूजा, ललित गांधी, नरेंद्र सांवले, कृष्ण निषाद, विनोद नाग सहित भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *