कुनकुरी (जशपुर): उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की रक्षा में अपनी सर्वस्व न्योछावर करने वाले कारगिल के अमर शहीद जवानों को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 श्रम सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषण, गीत और आकर्षक रंगोली प्रतियोगिताओं व प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर जवानों के अदम्य साहस को याद किया।
इस अवसर पर डॉ. दयासागर ने उपस्थित समस्त छात्रों को भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई। इसके साथ ही महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. नूपुर जायसवाल ने कारगिल युद्ध में अपना योगदान और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सेनानियों का संक्षिप्त बिंदुवार परिचय विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. कृष्णा गुप्ता, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।