रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लोकसभा में पास नहीं होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विपक्ष के विरोध का जवाब देने और आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा होगी। बैठक में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि बैठक में राजनीतिक स्थिति का आकलन करते हुए सरकार अपनी आगे की रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है। साथ ही विपक्ष के रुख को लेकर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।