MP Breaking : बालाघाट जिले में इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
MP Breaking : बालाघाट ! मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आज पुलिस बल ने चिचरंगपुर के जंगल से एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर जिले के बैहर थाना क्षेत्र के कान्हा नेशनल पार्क के परसाटोला-चिचरंगपुर के जंगल में राज्य पुलिस की हाक फोर्स ने दो संदिग्ध लोगों को रोका।
इसी दौरान एक व्यक्ति मौके से भाग गया, जबकि महिला को पकड़ा लिया गया।
महिला की पहचान 14 लाख रुपए की इनामी नक्सली एसीएम सांजती के रूप में हुई है।
उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन, कुल्हाड़ी और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।
वह मूलत: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कोटमी थाना क्षेत्र की निवासी है।
CG Crime News : कानून के रक्षक ही बन गए भक्षक, लॉ छात्रा से किया दुष्कर्म
MP Breaking : उस पर कई थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट आदि के मामले दर्ज हैं।