Married woman arrested : बांदा में सास की हत्या के आरोप में बहू गिरफ्तार
Married woman arrested : बांदा ! उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को सास की हत्या के आरोप में बहू को गिरफ्तार किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शाहपुर सानी गांव में रोहित यादव की पत्नी गुड़िया उर्फ सरोजा का घरेलू कामकाज को लेकर सास गोमती से अक्सर झगड़ा होता रहता था। कल बुधवार को भी दोनों सास- बहू में कहासुनी हुई थी।
जिससे सरोजा उर्फ़ गुड़िया काफी गुस्सा हो गई थी। झगड़े के समय अन्य कोई घर पर नहीं होने से सरोजा ने अपनी सास गोमती के चेहरे पर हसिया से वार कर उसे गम्भीर घायल कर दिया। जिससे सास गोमती घायल होकर जमीन में गिर गई। जिसके बाद बहू सरोजा ने अपनी सास गोमती के ऊपर पत्थर की चकरी सिर में पटक कर उसकी हत्या कर दी।
UP Crime News : दुधमुंही के साथ दुष्कर्म, दरिंदे को आजीवन कारावास की सजा
Married woman arrested : सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टपार्टम के लिए भेजा और मृतका के पति ओमकार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया। साथ ही आज गुरुवार को हत्यारोपी बहू गुड़िया उर्फ सरोजा को गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की।