रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत प्रदेश भर में 150 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी इस सूची में कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी/उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। विशेष रूप से रायपुर कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण पुलिस समेत प्रदेश के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख जिलों में तैनात अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। अचानक हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Skip to PDF content