बलौदा बाजार
जिला बलौदाबाजार भाटापारा के जिला स्तरीय ट्रक मालिक संघ की आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा की सहमति पर जिला पंचायत के सभापति ईशान वैष्णव को ट्रक मालिक संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आहूत बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष एवं ट्रक मालिक संघ के संरक्षक अशोक जैन ने अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में ईशान वैष्णव के नाम को प्रस्तावित किया गया जिस पर सभी ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने अपनी सहमति देते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।
ट्रक मालिक संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा के संरक्षक अशोक जैन, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, सुधीर अग्रवाल, गणेश जायसवाल, संजीव सिंह, सनोज सिंह ने संघ के नियमों एवं दिशा निर्देशों पर कार्य किए जाने का विश्वास व्यक्त करते हुए बधाई दी गई, व समय समय पर संघ द्वारा हितों के अनुरूप कार्य करने की बात भी कही गई।
ट्रक मालिक संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा के नवनियुक्त अध्यक्ष ईशान वैष्णव को सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर संघ के सदस्य गण एवं संरक्षकों ने पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन करते हुए बधाई दी गई, ट्रक मालिक संघ की आहूत बैठक में नाना देशमुख, धीरज साहू, अमित यादव, संतोष ठाकुर, राजू पारवानी, सुधीर जैन, मुकेश पंजवानी, भानु चंद्राकर,देवेंद्र वर्मा, बी.पी. साहू, राकेश ध्रुव, रवि साहू, मयूर जैन, ध्यानु गुप्ता, जितेंद्र सिंह, मनोज साहू, अमन सेन, फिरोज खान, जयंत यादव, प्रतीक जैन, के द्वारा नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।