ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने जहाज पर हुए हमले के 48 घंटे के भीतर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजराइल से जुड़े दो जहाजों को कब्जे में ले लिया है, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ओमान के पास कार्रवाई करते हुए पहले फायरिंग की और फिर जहाजों को अपने नियंत्रण में लिया, एक जहाज पर लाइबेरिया और दूसरे पर पनामा का झंडा लगा था, ईरान ने आरोप लगाया कि इन जहाजों ने होर्मुज के नियमों का उल्लंघन किया, ईरानी मीडिया के मुताबिक एक ग्रीक जहाज को भी निशाना बनाया गया है हालांकि उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है
अमेरिकी कार्रवाई के बाद बढ़ा तनाव, होर्मुज के लिए सख्त प्लान तैयार
इससे पहले 20 अप्रैल को अमेरिकी सेना ने ईरान के एक जहाज पर हमला कर उसे जब्त कर लिया था, अमेरिकी दावे के मुताबिक उस जहाज पर चीन से मिसाइल बनाने का सामान लदा था और सेंटकॉम अभी भी उसे अपने नियंत्रण में रखे हुए है, बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने संसद में 12 प्वॉइंट का सख्त प्लान पेश किया है जिसमें इजराइल और उसके सहयोगी देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने पर रोक लगाने की बात कही गई है, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को जब्त कर उनके माल पर 20 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रावधान भी शामिल है, साथ ही ईरान ने होर्मुज में अपने नियम लागू करते हुए रियाल में टोल वसूली का संकेत दिया है
