नकली पायल देकर ज्वेलरी दुकान से असली चांदी के जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार

.. रमेश गुप्ता दुर्ग…. ज्वेलरी दुकान में नकली पायल देकर असली चांदी के जेवर ठगने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुराने चांदी के जेवर बताकर दुकानदार को झांसे में लिया और असली चांदी का पायल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन परिसर से दबोच लिया।

पुराने जेवर बताकर रची ठगी की साजिश*पुलिस के अनुसार 7 मई को मधुबन वाटिका खंडेलवाल कॉलोनी निवासी आशीष जैन ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति उनकी ज्वेलरी दुकान पहुंचे और अपने पास रखे पुराने पायल एवं हाथ का कड़ा दिखाकर उसे असली चांदी का बताया। आरोपियों ने पुराने जेवर के बदले नया चांदी का पायल लेने की बात कही और अंतर की राशि 2200 रुपये जमा कर नया पायल लेकर चले गए।*दुकान बंद करते समय खुला ठगी का राज*रात्रि में दुकान बंद करने के दौरान जब प्रार्थी ने पुराने पायल की जांच की तो वह नकली धातु का निकला। इसके बाद मामले की शिकायत थाना सिटी कोतवाली में की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 232/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।*सीसीटीवी और आधार कार्ड से मिली आरोपियों तक पहुंच*मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज, शिकायतकर्ता के बयान और आरोपियों द्वारा दिए गए आधार कार्ड के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन स्थित यात्री प्रतीक्षालय में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में कबूली धोखाधड़ीपूछताछ के दौरान आरोपियों ने नकली पायल देकर असली चांदी का पायल लेने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त एक जोड़ी चांदी का पायल तथा महावीर ज्वेलर्स की खरीद रसीद जप्त की है।*मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है —राजेश साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पारकना, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (मध्यप्रदेश)प्रदीप श्रीवास्तव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अमनचार, थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर (मध्यप्रदेश)पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहनापुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरे मामले में दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *