अल्ट्राटेक कुकुरदी सीएसआर द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्कस के सीएसआर द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले ग्राम ढनढनी गाँव की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए तीन माह की अवधि का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रमं प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षण के सफल संचालन हेतु एक सर्वसुविधायुक्त सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रतिभागियों को बेसिक सिलाई से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ढनढनी की सरपंच श्रीमती बृहस्पति ध्रुव, उपसरपंच भूपेन्द्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत ध्रुव, अल्ट्राटेक प्रबंधन से डॉ. धीरज भुआ, सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा, दया वर्मा एवं परमेश्वर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों एवं ग्रामवासियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाली प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के कोर्स के दौरान शैक्षणिक भ्रमण, गेस्ट लेक्चरर्स द्वारा विशेष सेफ्टी क्लास तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित व्याख्यान समय समय पर प्रदान किए जाएंगे। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की प्रशिक्षण सुविधा के अभाव को देखते हुए यह प्रशिक्षण केंद्र बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।