मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: चारामा में 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक ने दिया आशीर्वाद

​चारामा : नगर के सामुदायिक भवन कोर्चो परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड के 13 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया।
​धूमधाम से संपन्न हुईं रस्में
​विवाह की शुरुआत से लेकर विदाई तक के सभी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। जोड़ों को हल्दी लगाने की रस्म, पारंपरिक नृत्य और गाजे-बाजे के साथ बारात निकालने जैसे आयोजनों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। डोली पूजा और मांग भराई की रस्मों के बाद सभी नव-दंपत्तियों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
​विधायक ने प्रदान किए ₹35,000 के चेक
​मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने सभी नव-विवाहित जोड़ों को शासन की ओर से प्रदत्त 35,000 रुपये के चेक प्रदान किए। विधायक ने जोड़ों को सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की इस योजना से निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है, जो उनके नए जीवन की शुरुआत में सहायक सिद्ध होगा।
​जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा,जनपद सदस्य संतोषी सिन्हा, अमिता बंजारे, श्रीमती रेणुका सिन्हा ,लाखनी पटेल जनपद सदस्य,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमृतलाल देवांगन, हिरवेंद्र साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कैलाश कठोलिया जिला सचिव युवा कांग्रेस सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
​विभागीय टीम ने निभाया महत्वपूर्ण योगदान
​आयोजन को सफल बनाने में महिला बाल विकास अधिकारी गंगा पोया और उनकी टीम पर्यवेक्षक रामेश्वरी टंडन, उषा गांवडे , कुमारी नीलिमा उसेंडी , कुमारी सुनीता मंडावी , कुमारी नीतू ध्रुव, चित्रेश्वरी जैन, निर्मला नेताम और हर्षलता जेकब सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पूरी सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई।
​रिपोर्टर: अनूप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *