गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाजार में कई लोगों को रौंदा, 5 की मौत

झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी स्थित इसरी बाजार में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुराने जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़भाड़ वाले बाजार में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने एक के बाद एक करीब दर्जनभर वाहनों और पैदल चल रहे राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसे के समय बाजार में भारी भीड़ थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *