यहां प्लेसमेंट कैंप; सैकड़ों पदों पर भर्ती, युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन की पहल पर जनपद, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

इस भर्ती अभियान के तहत एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड (अनूपपुर) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्लेसमेंट कैंप की शुरुआत 21 अप्रैल से होगी।

भर्ती शिविर का पूरा शेड्यूल:

  • 21 अप्रैल: जनपद पंचायत मालखरौदा
  • 22 अप्रैल: जनपद पंचायत जैजैपुर
  • 23 अप्रैल: जनपद पंचायत डभरा
  • 24 अप्रैल: जनपद पंचायत सक्ती
  • 25 अप्रैल: शासकीय आईटीआई मालखरौदा
  • 27 अप्रैल: शासकीय आईटीआई जैजैपुर
  • 28 अप्रैल: शासकीय आईटीआई डभरा

इन शिविरों के माध्यम से जिले के सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *