भिलाई ब्रेकिंग | आपसी विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या

रमेश गुप्ता भिलाई।

केम्प-2 दुर्गा पारा में रविवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने पति पर शिलपट्टे (सील-लोढ़ा) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डोमन लाल साहू के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। बताया जा रहा है

कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात लगभग 9 बजे दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखे शिलपट्टे से पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से डोमन साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच में सामने आया है

कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो इस वारदात की मुख्य वजह बना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।इस घटना से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *