Health Tips – इम्यूनिटी मजबूत करना है तो खाएं Vitamin C से भरपूर ये फूड्स

Health Tips

विटामिन-सी शरीर के लिए बेहद जरुरी माना जाता है। इसकी कमी होने के कारण इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। खासतौर पर बदलते मौसम के साथ इम्यूनिटी कमजोर पड़ने के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे फल बताते हैं जिनके जरिए आप इस विटामिन की कमी पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

संतरा

विटामिन-सी की कमी पूरी करने के लिए संतरे को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। संतरे का जूस बनाकर या फिर इसे छीलकर आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींबू

नींबू भी विटामिन-सी की कमी पूरी करने में मदद करेगा। इसमें विटामिन-सी के अलावा कैल्शियम, पौटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी, आयरन, फास्फोरस और जिंक पाया जाता है। नींबू का सेवन करने से शरीर में से विटामिन-सी की कमी पूरी होती है। रोजाना नींबू पानी का सेवन आप कर सकते हैं।

अंगूर

अंगूर भी विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन-सी, पॉलीफेनॉल्स, ग्लूकोज और मैग्नीशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अंगूर का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

कीवी

यह भी विटामिन-सी से युक्त माना जाता है। शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने केलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनार

अनार का सेवन करने से भी विटामिन-सी की कमी शरीर में से पूरी की जा सकती है। इससे बने जूस का नियमित तौर पर सेवन करने से इम्यूनिटी पॉवर मजबूत बनती है।

टमाटर

यह भी विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सलाद या फिर इससे बने जूस का सेवन आप कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी

विटामिन-सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करेगी। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को लगभग 59 मिलीग्राम विटामिन-सी मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU