Happy Navratri 2024 : नवरात्र का पंचम दिवस की मंगल बधाई
नमामि स्कन्दमातरं स्कन्धधारिणीम्।
समग्रतत्त्वसागरामपारपारगहराम्।।
Happy Navratri 2024 : माँ भगवती के पंचम स्वरूप स्कन्दमाता की उपासना से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है, कष्ट दूर होते हैं।
एक पौराणिक कथा के अनुसार, कहते हैं कि एक तारकासुर नामक राक्षस था। जिसका अंत केवल शिव पुत्र के हाथों ही संभव था। तब मां पार्वती ने अपने पुत्र स्कंद (कार्तिकेय) को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने के लिए स्कंद माता का रूप लिया था। स्कंदमाता से युद्ध प्रशिक्षण लेने के बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया था।
यानी स्कन्द कार्तिकेय जी का दूसरा नाम है। कार्तिकेय जी को पुरुषार्थ का स्वरूप बताया गया है। कर्म करने वाला ही ऊंचाइयों को प्राप्त करता है व हर ऐच्छिक वस्तु उसे प्राप्त होती है।
Endurance Run : सुकलाल अवड़े द्वारा बहेतरीन जज्बा दिखाते हुए 77 की उम्र में लगाई 10 किलोमीटर की दौड़
माँ हिंसक सिंह पर सवार रहती हैं इसका अर्थ ही यही है कि उन्होनें चुनौतियों से मुख मोड़ा नहीं, अपितु उन्हें स्वीकार कर लिया है। चुनौतियाँ बाहुबल के दम पर नहीं अपितु आत्मबल के दम पर जीती जाती हैं।
Shaktipeeths of the Mother : 51 शक्तिपीठों का संक्षिप्त विवरण….आइए जानें कहां- कहां हैं ये शक्तिपीठ
Happy Navratri 2024 : आत्मबल के धनी समस्या रुपी शेर की सवारी करते हैं अर्थात समस्या को अपने अनुकूल बना लेते हैं। वहीँ कमजोर लोग समस्या का शिकार हो जाते हैं। पुरुषार्थ के लिए प्रेरित करने वाले माँ के इस स्वरूप को प्रणाम