सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, निर्माणाधीन आवास में ईंट जोड़कर किया श्रमदान

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रदेशव्यापी दौरे का शंखनाद कर दिया है। अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सादगी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रोटोकॉल से हटकर जनसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। दौरे में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी उनके साथ मौजूद रहे।

गांव के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास पर पड़ी। मुख्यमंत्री तुरंत वाहन से उतरकर निर्माण कार्य देखने पहुंचे और स्वयं करणी उठाकर सीमेंट-गारे से ईंट जोड़ते हुए श्रमदान किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर और उन्हें काम में हाथ बंटाते देख ग्रामीण भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद राजमिस्त्री मोहन चक्रेश से उनकी मजदूरी और परिवार के बारे में चर्चा की और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। हितग्राही अनुसुइया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्के घर के माध्यम से उनका वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *