कान्य कुब्ज़ युवा संगिनी बलौदा बाजार की पुनः अध्यक्ष बनी गायत्री शुक्ला

बलौदा बाजार कान्यकुब्ज़ युवा संगिनी की बैठक होटल पार्क प्लाजा गार्डन चौक में रखी गई थी जिसमे कान्यकुब्ज़ युवा संगीनियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं बैठक में शामिल हुए। समिति की संरक्षिका श्रीमती डॉक्टर प्रभा शुक्ला की उपस्थिति में अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती गायत्री शुक्ला को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया इनके कार्यकाल एवं सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए इनके कार्यकाल से सभी संतुष्ट नजर आए एवं निर्विरोध पुनः इन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना त्रिवेदी जी को चुना गया सचिव के रूप में श्रीमती दीप्ति मिश्रा सह सचिव श्रीमती श्रद्धा दुबे कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता शुक्ला को चुना गया उक्त बैठक में युवा संगिनी के निम्न सदस्य गण उपस्थित रहे डॉ प्रभा शुक्ला गायत्री शुक्ला दीप्ति मिश्रा अर्चना त्रिवेदी श्रद्धा दुबे रानी वाजपेई प्रीति बाजपेई अर्चना मिश्रा श्रेया त्रिवेदी लीना बाजपेई मीनाक्षी तिवारी प्रेमलता तिवारी नम्रता शुक्ला स्वाती मिश्रा संध्या बाजपेई पूनम तिवारी प्रतिमा तिवारी गौरी शुक्ला उक्त सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *