स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलौदा बाजार में लाटरी पद्धति से बच्चों का चयन

पालकों में खुशी की लहर पारदर्शिता के साथ निकाली गई लाटरी

बलौदा बाजार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एमडीवी स्कूल में आज शिक्षा के अधिकार वर्ष 2026-27 के लिए समस्त पालकों, शिक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से कक्षा एलकेजी एवं कक्षा पहली में प्रवेश के लिए बच्चों का चयन किया गया। पालकों की उपस्थिति में पारदर्शिता पूर्ण तरीके से लाटरी निकाली गई जिससे पालकों में खुशी दिखाई दी वहीं उन्होंने इसपर अपनी संतुष्टि जताई।
विधालय की प्राचार्य ऋतु शुक्ला ने बताया कि
शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु आज दिनांक 11/05/2026 को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम एम. डी. व्ही. में कक्षा LKG तथा कक्षा पहली के रिक्त सीटों हेतु लॉटरी पद्धति के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा LKG के कुल 20 सीटों के विरुद्ध 97 आवेदन प्राप्त हुए तथा कक्षा 1 के कुल 30 सीटों के विरुद्ध 37 आवेदन प्राप्त हुए।
कक्षा LKG के कुल प्राप्त आवेदनों में से 95 आवेदन वैध पाए गए जिनमें से कुल 44 आवेदन पात्र तथा 51 आवेदन अपात्र थे, जिनमें बालकों की संख्या 25 तथा बालिकाओं की संख्या 19 रही।
इसी क्रम में कक्षा पहली के कुल 30 सीटों के विरुद्ध 37 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें सभी 37 अभ्यर्थी पात्र थे तथा जिनमें बालकों की संख्या 15 तथा बालिकाओं की संख्या 22 थी।

लाटरी पद्धति द्वारा चयन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश केसरवानी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र टंडन के साथ साथ संस्था के समस्त शिक्षकगण तथा पालकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *