आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से तेंदूपत्ता को भारी नुकसान: वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

क्षेत्रीय समाचार: बीते मंगलवार की शाम आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने क्षेत्र के जनजीवन के साथ-साथ वनोपज को भी भारी क्षति पहुँचाई है। विशेष रूप से तेंदूपत्ता फड़ों पर सुखाए गए पत्तों को इस बेमौसम बारिश और ओलों से काफी नुकसान हुआ है।
​अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया दौरा
​नुकसान की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान डिप्टी एमडी नुसरत तबा , एसडीओ श्री मरावी, और प्रभारी रेंजर श्रीमाली मैडम ने फड़ों पर पहुँचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
​निरीक्षण दल के साथ जनपद सदस्य अमिता बंजारे और संबंधित गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संग्रहण केंद्रों (फड़ों) का बारीकी से अवलोकन किया। ग्राम
​साल्हे टोला और कुर्रूटोला में बारिश तो हुई, लेकिन पत्तों को बहुत अधिक नुकसान नहीं पहुँचा है।
​वही ग्राम बरकाछार ओलावृष्टि की वजह से कई फड़ों पर रखे पत्तों में बड़े पैमाने पर टूट-फूट हुई और सड़न की आशंका बढ़ गई है, जिससे संग्रहण की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा है।
​मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
​वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सटीक आकलन (Assessment) करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सर्वे का काम पूरा होते ही शासन के निर्देशानुसार मुआवजे की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी ताकि संग्राहकों और संबंधित पक्षों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *