First station for bullet train : बुलेट ट्रेन के लिए पहला स्टेशन तैयार….देखें तस्वीर

First station for bullet train

 

First station for bullet train : अहमदाबाद: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से जारी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है।

Surguja Chhattisgarh : युग निर्माण की कलम से :- आज के बच्चे, कल का भविष्य…

First station for bullet train :  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन टर्मिनल का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आधुनिक वास्तुकला के साथ सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए ये स्टेशन तैयार किया गया है।

देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन अहमदाबाद में बनाकर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि सबसे पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर चलाई जाएगी। सरकार के अनुसार तो बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई के बीच का सफर 2 घंटे 7 मिनट में पूरा हो जाएगा।

बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन का भारत में 2026 तक परिचालन आरम्भ हो सकता है। इस बेहतरीन ट्रेन प्रोजेक्ट का अनावरण वर्ष 2017 में एक समारोह के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उनके साथ इस कार्यक्रम में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने भी शिरकत की थी।

https://jandharaasian.com/big-change-in-modi-cabinet/

दोनों देशों के साझा प्रयास से बन रही यह परियोजना अभी निर्माणाधीन है। इसका पहला चरण 2026 तक चालू होने की उम्मीद है जबकि पूरी परियोजना 2028 तक पूरी हो सकती है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU