छिंदवाड़ा पुलिस कंट्रोल रूम में आग: पुराना रिकॉर्ड जला, साइबर सिस्टम बचा, कारण रहस्य

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के Chhindwara जिले में रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी इस आग में विभाग का बरसों पुराना महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब कंट्रोल रूम से धुआं उठता देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड रूम के पास ही साइबर सेल का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल रूम भी मौजूद था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया और पुलिस का कम्युनिकेशन सिस्टम सुरक्षित बचा रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *