ग्राम कोडापार सेमरिया में चल रहा नवीन उप मंडी का निर्माण
राजकुमार मल
भाटापारा:- ग्राम कोड़ापार सेमरिया में निर्माणाधीन नवीन उप मंडी की 80 शॉप में से 40 शॉप अपने सदस्यों के लिए आरक्षित करने की मांग कृषक अभिकर्ता कल्याण संघ ने की है। आग्रह किया है कि प्रति शॉप की दरों में यदि रियायत मिले, तो यह विशेष कृपा होगी।
आकार लेने लगी है नवीन कृषि उप मंडी ग्राम कोड़ापार सेमरिया में। तय समय पर निर्माण पूरा करने की कोशिशों के बीच मंडी प्रशासन ने योजना के अनुसार प्रांगण के भीतर और बाहरी हिस्सों में बन रही शॉप की नीलामी प्रक्रिया चालू कर दी है। लेकिन प्रति शॉप की जो कीमत बोली जा रही है उसे ज्यादा मानते हुए कृषक अभिकर्ता कल्याण संघ ने रियायत का आग्रह किया है।
किया यह निवेदन
राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक को लिखे आग्रह पत्र में कृषक अभिकर्ता कल्याण संघ ने कहा है कि नवीन उप मंडी प्रांगण में हमें कार्यालय-सह-दुकान की आवश्यकता है। जिसमें प्रसाधन की भी सुविधा होनी चाहिए। पत्र में संघ ने प्रति अभिकर्ता के लिए 20 × 30 आकार वाली दुकान सह कार्यालय की जरूरत बताई है। बन रही 80 शॉप में से 40 शॉप अभिकर्ताओं के लिए आरक्षित करने के साथ लागत मूल्य में विशेष रियायत का आग्रह संघ ने किया है।
Related News
राजकुमार मल
भाटापारा:- ग्राम पंचायत सचिव के हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले विकाश और जनकल्याणकारी कार्य ठप्प हो चुके है ग्रामीण जन ...
Continue reading
चारामा। विकासखंड के ग्राम बाग डोंगरी में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी के निज सहायक मोहन मंडावी के घर घुसा तेंदुआ, वन विभाग की उपस्थिति में सुरक्षित जंगल की और भागा तेंद...
Continue reading
अभाव मूल्य श्रृंखला का
राजकुमार मल
भाटापारा:- रुझान घट रहा है राष्ट्रीय बांस मिशन से बांस की खेती करने वाले किसानों में क्योंकि प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाओं को लेकर कोई पहल नह...
Continue reading
सक्ती :- अड़भार नगर के मोटेलाल जलतारे के अनुज आलोक की सुपुत्री नंदिनी का विवाह ग्रान मुनुंद जिला जांजगीर चाम्पा निवासी कलेश्वर पिता नरेश धीवर के साथ माँ अष्टभुजी को साक्षी मानकर एक ...
Continue reading
रमेश गुप्ता
भिलाई :- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के अंतर्गत प्रवर्तन अनुभाग ने माननीय संपदा न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 72/2024, 27 मार्च को पारित डिक्री आदेश के ...
Continue reading
कोरिया पुलिस को मिली बडी सफलतागांजा तस्कर बहादुर राम कुर्रे एवं योगेश कुमार कुर्रे 74 किलो 450 ग्ाम गांजा के साथ गिरफ्तार।
न्यु स्कार्पियो एन में पुलिस की लाल नीली बत्ती ल...
Continue reading
टोल फ्री नंबर 18002330008 पर पेयजल की समस्याओं का कर सकते हैं शिकायत
सक्ती:- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सक्ती जिले में पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिये टोल फ...
Continue reading
श्रीमती चन्दन त्रिपाठी महुआ पेड़ के नीचे ग्रामीणों से की चर्चा
ग्रामीणों ने बेझिझक बताई समस्याएं, परेशानियां, कलेक्टर ने दिया समाधान करने का भरोसा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व हे...
Continue reading
बेमेतरा:- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर बेमेतरा जिले में विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बेमेतरा द्वारा बेमेतरा नगर में विभिन्न मार्गो से होक...
Continue reading
राजकुमार मल
भाटापारा। भाटापारा में ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। ईमाम ने नमाज से पहले अपनी तकरीर ...
Continue reading
बढ़ा रही स्टार होटलों की रौनक
राजकुमार मल
भाटापारा। करीब चार दशक तक गुमनामी के साए में रहा लालटेन फिर से लौट रहा है। इस बार उसने सीधे पांच सितारा होटल और रेस्टोरेंटों में धमक दी...
Continue reading
राजनांदगांव :- हाल ही में खुज्जी विधानसभा के ग्राम पंचायत अछोली में कुछ ग्रामीणो का घर आग के चपेट में आया जिससे लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों का घर जलकर खाक हो गया कुछ भी नहीं बचा तब इस...
Continue reading
चाहिए सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी
शहर से दूर। देर शाम तक होने वाले कार्य के दौरान सुरक्षा अहम है। इसलिए संघ ने कम से कम दो पुलिस चौकी की स्थापना की प्रस्ताव मंडी बोर्ड के सामने रखा है। मंडी सचिव से हुई मौखिक चर्चा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंडी प्रशासन पहले ही इस अहम बिंदु पर मुख्यालय का ध्यान आकृष्ट करवा चुका है।
बन रहे 160 शॉप
ग्राम कोडापार सेमरिया में बन रहे नवीन उप मंडी में 160 नग शॉप की भी सुविधा मिलेगी। इसमें 80 शॉप बाहर और 80 शॉप प्रांगण में होंगे। प्रांगण के बाहर की दुकान की साइज 27 वर्ग मीटर तय की गई है। निर्माण लागत प्रति दुकान 8 लाख 32 हजार 626 रुपए होगी। जबकि प्रांगण के भीतर प्रति दुकान का आकार 18 वर्ग मीटर और निर्माण लागत 3 लाख 7 हजार 944 रुपए होगी। बताते चलें कि बाहर की शॉप आम कारोबारियों के लिए होंगीं और भीतर के शॉप पंजीकृत व्यापारी एवं अभिकर्ताओं के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
प्रयास करेंगे
अभिकर्ताओं का पत्र मुख्यालय भेजा गया है। दिशा निर्देश मिलने पर काम के प्रयास किए जाएंगे।
-सी.एल.ध्रुव, सचिव, कृषि उपज मंडी, भाटापारा