बिलासपुर।छत्तीसगढ़
रतनपुर। ऐतिहासिक एवं केंद्रीय संरक्षित स्मारक रतनपुर किले में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। किले के भीतर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है…
किले परिसर में आने वाले पर्यटकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर नई कुर्सियां लगाई गई हैं। गार्डन क्षेत्र में भी चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को राहत मिल रही है।

इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई है।
सड़क निर्माण कार्य में तेजी
विभागीय जानकारी के अनुसार किले के अंदर की सड़कों का नवीनीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। सड़कों को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए बाहर से पत्थर मंगाकर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन सुगम हो सके…
तालाब और पगडंडियों का होगा सौंदर्यीकरण
हाथी किला परिसर के भीतर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही किले की पगडंडियों को भी आकर्षक और व्यवस्थित रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि पर्यटक अनुभव बेहतर हो सके।
स्थानीय लोगों ने उठाए