ब्राह्मण समाज ने धुमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
सीता स्वयंवर व परशुराम संवाद की जीवंत प्रस्तुति

बलौदा बाजार भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में सर्व ब्राह्मण समाज ने अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ भजन कीर्तन के साथ नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए जिसमें आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी गई जिसमें भगवान परशुराम के साथ भगवान राम माता सीता भाई लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न, भक्त हनुमान भी झांकी में नजर आये।

यह शोभायात्रा बजरंग चौक से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाल्मीकि विप्र वाटिका पहुंची जहां समाज के प्रमुखों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें सीता राम स्वयंवर एवं परशुराम संवाद की जीवंत झांकी को खुब सराहना मिली वहीं बच्चों ने नृत्य भी पेश किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला, विश्व हिन्दू परिषद के अभिषेक तिवारी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, युवा अध्यक्ष नितेश शर्मा, महिला अध्यक्ष रिचा द्विवेदी समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र शर्मा,सुरेश चंद द्विवेदी, डा श्रीमती निशा झा, शैलजा मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु अपने परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए।


इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया वहीं आने वाले समय में प्रगति को लेकर अपनी मंशा प्रकट किया। समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं से कहा कि ब्राह्मण अपने आचरण व कर्म से जाना जाता है हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जो सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाते। ब्राह्मण का काम शिक्षा देना है इसलिए हमें उच्च स्थान प्रदान किया गया है जो गुरु का होता है। इसलिए हमें उसके महत्व को समझते हुए आचरण करना चाहिए।


बलौदा बाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार के रूप में पूजे जाते हैं और उन्होंने अत्याचारियों पर प्रहार किया था और उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी मैं इस अवसर पर समस्त नागरिकों को बधाई शुभकामनाए देता हूं ।
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को पुरूस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला सचिव श्रद्धा मनोज दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *