आस्था और पर्यावरण का अनोखा संगम! बलौदाबाजार के यज्ञ परिसर में समिति के सदस्यों ने किया पौधारोपण

बलौदा बाजार

यज्ञ स्थल मे धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जन सेवा समिति के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

नगर के हृदय स्थल मे स्थित यज्ञ स्थल मे धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जन सेवा समिति बलौदाबाजार के सदस्यों द्वारा बारिश होने के पश्चात पूजा पाठ मे उपयोग आने वाले एवं जीवनोपयोगी फल फूल और आक्सीजन युक्त पौधों का रोपण किया गया साथ ही वहां उग आए खरपतवार की भी साफ सफाई की गई। समिति के सदस्यों ने बताया की इस स्थल पर प्रत्येक वर्ष समिति के सदस्यों द्वारा जन सहयोग से भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जिसमे हजारों की संख्या मे श्रद्धालु एवं सैकड़ों कलाकार स्थानीय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अपनी प्रस्तुतियां देते हैं।

यज्ञ स्थल मे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अनुष्ठान लगातार बिना किसी विघ्न के सम्पन्न हों उसके लिए समिति के सदस्यों के आग्रह पर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा ओपन सभागार का निर्माण कराया गया है साथ ही पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा दो कक्ष एवं बाउंड्रीवाल तथा समिति के सदस्यों द्वारा पक्के यज्ञ शाला का निर्माण कराया गया है। यज्ञ स्थल मे समय समय पर क्षेत्रवासियों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है यह सनातनधर्मियों के लिए धार्मिक अनुष्ठान का सस्ता एवं सबसे बढ़िया विकल्प बन सकता है।

वृक्षारोपण के अवसर पर पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री अभिषेक तिवारी लक्ष्मेंद्र अग्रवाल रवि यादव शिवप्रकाश तिवारी प्रेमनारायण केशरवानी सुरेंद्र जायसवाल संजय नारायण केशरवानी पियूष मिश्रा अमित केशरवानी मोहन साहू लखेश साहू अरविंद मिश्रा एवं गार्गीशंकर बाजपेई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *