दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच गाड़ियों का संचालन नहीं करें

एडवायजरी, बैलगाड़ी मालिकों के लिए

राजकुमार मल

बलौदाबाजार-भाटापारा- दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच गाड़ियों का संचालन नहीं करें। यह एडवाइजरी बैलगाड़ी मालिकों के लिए है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छायादार कमरे में रखें। यह सलाह पशु मालिकों के लिए जारी की गई है क्योंकि तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

सूरज के तेवर तीखे हो चले हैं। झुलसाती हवाएं और तेज धूप की आंच अब मवेशियों को भी झुलसा रहीं हैं। इसलिए पशु चिकित्सा विभाग ने लू के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तापमान का यह स्तर मवेशियों के लिए खतरे का स्पष्ट संकेत है। इसलिए लक्षण एवं बचाव के जरूरी उपायों पर पूरी गंभीरता के साथ ध्यान दें।


लू के लक्षण और बचाव के उपाय

तेज बुखार, आंखें लाल होना, आंखों से पानी गिरना, दस्त और लड़खड़ा कर गिरना जैसी स्थितियां लू लगने की पुष्टि करतीं है। बचाव के लिए जारी उपायों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मवेशियों को छायादार कमरे में रखने की सलाह दी गई है। टाट के पर्दे लगाने के साथ उनमें पानी का छिड़काव करें। ठोस आहार की जगह तरल खाद्य पदार्थ दें। बासी भोजन देने से परहेज करना होगा।


बैलगाड़ी मलिक ध्यान दें

ऐसे प्रतिकूल मौसम को देखते हुए बैलगाड़ी मालिकों से कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच बैल गाड़ियों का संचालन और उपयोग नहीं करें क्योंकि इस समयावधि में तेज धूप का प्रभाव विशेष तौर पर ज्यादा रहता है। आहार और छायादार कमरे की व्यवस्था की ओर बैलगाड़ी मालिकों को विशेष ध्यान रखना होगा।


टीकाकरण आवश्यक

मौसमजनित बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर टीकाकरण योजनाओं के माध्यम से मवेशीमालिक पशुओं को सुरक्षित एवं सेहतमंद बनाए रख सकतें हैं। एडवाइजरी का पालन गंभीरता से करें।
-डॉ एस एन अग्रवाल, अति. उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *