शासकीय डी के कालेज के MSc रसायन शास्त्र 4th सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने तैयार किया Herbal Hand Sanitizer

शासकीय दाउ कल्याण सिंह आर्ट्स एवं साइंस व कामर्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के MSc 4th semester के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावी herbal hand sanitizer तैयार किया गया है।
इस सेनेटाइजर के निर्माण में प्राकृतिक तत्वों जैसे नीम, तुलसी, एलोवेरा एवं नींबू का उपयोग किया गया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ जीवाणुरोधी (antibacterial) गुण रखते हैं।
इस परियोजना का उद्देश्य बाजार में उपलब्ध रासायनिक सेनेटाइजर के विकल्प के रूप में एक सस्ता, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद विकसित करना है।
प्रयोगशाला परीक्षणों में पाया गया कि यह सेनेटाइजर हाथों को साफ रखने में प्रभावी है तथा बार-बार उपयोग करने पर त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता।
डॉ ज्योति दीवान के दिशा निर्देश में एवं विभागाध्यक्ष गणेश राम कुर्रे ,डॉ. आकांक्षा एक्का एवं रुपेश देवांगन सहायक प्राध्यापक के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के द्वारा हर्बल सैनिटाइजर का निर्माण किया गया है महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर एक के उपाध्याय ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एम.एस .सी रसायन के सभी छात्र-छात्राओं मधु,शालिनी,शोभना, तेजस्वी,तेजस्विनी, पूजा,प्रीति वर्मा,निधि, नेहा, तरूण,धनेश्वर,शांति,सुमनलता,सोनम,
जागृति,चंद्रानी,दीप्ति ,निकिता,देवेश, विनिका, तैय्यब सभी ने आदरणीय प्राचार्य महोदय को अपने हर्बल सैनिटाइजर की संपूर्ण जानकारी प्रदान की एंव विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी हम सभी मिलकर नए पदार्थों का निर्माण करने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *