धमतरी: यूनिक रिश्ते के नाम पर युवक से ठगी, लड़की की फोटो दिखाकर ऐंठे हजारों रुपए

धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन जीवनसाथी तलाशना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीटोला वार्ड निवासी रवि कुमार बघेल को शातिर ठगों ने शादी का झांसा देकर 14 हजार रुपए की चपत लगा दी। ठगों ने यूनिक रिश्ते नामक प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधि बनकर युवक को फोन किया और एक लड़की की तस्वीर भेजी। फोटो पसंद आने के बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया।

इसके बाद ठगों ने रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग किस्तों में यूपीआई के जरिए पैसे मंगवाए। जब युवक ने लड़की से मिलने की इच्छा जताई, तो ठगों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि लड़की किसी और के साथ भाग गई है। यह सुनकर युवक को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है, जहां उसे ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई है। पीड़ित युवक ने अन्य लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन रिश्तों के झांसे में न आएं और अपनी गाढ़ी कमाई सुरक्षित रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन डिजिटल पेमेंट के दौर में इस तरह के फर्जीवाड़े तेजी से बढ़ रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *