Dantewada latest today news : कलेक्ट्रेट परिसर में भी हुआ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण ,देखिये VIDEO

Dantewada latest today news :

Dantewada latest today news कलेक्ट्रेट परिसर में भी हुआ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण 

 

Dantewada latest today news दंतेवाड़ा !  मुख्यमंत्री की मंशानुसार आज दंतेवाड़ा जिले में संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण विधायक एवं संसदीय सचिव रैख चंद जैन ने किया।

Dantewada latest today news सी-मार्ट का हुआ शुभारंभ, अब जिले के लोगों को किफायती दर में मिलेगी दैनिक उपयोग की सामग्री अपने दंतेवाड़ा प्रवास में संसदीय सचिव ने चितालंका में स्थित नवीन सी-मार्ट भवन का भी शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त सी-मार्ट दुकान में स्व सहायता समूहों के महिलाओं के द्वारा निर्मित सामग्री, रीपा के उत्पाद के अलावा बाजार में उपलब्ध अन्य कंपनियों के घरेलू एवं दैनिक उपयोग में आने वाली सभी प्रकार की सामग्री आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। विशेष तौर पर यह सभी सामग्री बाजार दर से कम राशि में लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा।

 

 

इस सी-मार्ट में स्व सहायता समूहों द्वारा इमली सॉस, आर्गेनिक चावल, दाल, वनोपज उत्पाद जैसे टोरा तेल, महुआ के लड्डू, तीखुर, मसाले, अचार, गोबर पेंट तो उपलब्ध रहेंगे ही। इसके साथ-साथ शासकीय कार्यों में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी सामग्री भी सी-मार्ट रखी गयी है। जिला प्रशासन द्वारा सी-मार्ट संचालन हेतु 10 महिला स्व सहायता समूहों को जोड़ा गया है और परोक्ष रूप 150 महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा। यह महिलाएं रॉ मटेरियल सामग्रियों का पैकेजिंग एवं प्रसंस्करण कार्य भी कर रही है।

इसके साथ ही इस सी-मार्ट में सीमावर्ती जिलों में निर्मित सामग्रियां भी उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर संसदीय सचिव ने सी मार्ट से सामग्रियां भी खरीदी।

Bhent Mulakat with Youth : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली हर्षलता साहू का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया
इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, सदस्य जिला पंचायत सुश्री सुलोचना कर्मा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि छविन्द्र कर्मा अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित कलेक्टर विनीत नंदनवार, डीएफओ सागर जाधव, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरजंन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU