lok sabha election 2024 मतदान के पहले कांग्रेस को फिर मिला झटका,जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चंद्रा ने थामा  भाजपा का दामन

lok sabha election 2024

lok sabha election 2024 मतदान के पहले कांग्रेस को फिर मिला झटका,जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चंद्रा ने थामा  भाजपा का दामन

 

 

lok sabha election 2024 सक्ती ! लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होगा, वहीं चुनाव के 4 दिन पहले यनिता यशवंत चंद्रा के इस्तीफा देने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजे इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम करते आई हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है।

यनिता यशवंत चंद्रा ने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा की वह 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और मुख्यधारा से जुड़ कर काम करती रही। कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाहन करते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का काम करती रही हूं।

 

मगर कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मूल सिद्धांत और विचारधारा से हट गई है और त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा अनदेखा करने का कार्य करती है। ग्राम पंचायत में विकास का कार्य नहीं हो पाया जिससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। जिसे लेकर मैं कांग्रेस पार्टी में काम नहीं करना चाहती हूं और कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।

 

 

इधर इस्तीफा देने के कुछ घंटो बाद ही शनिवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चन्द्रा अपने सैकड़ो समर्थको सहित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जांजगीर मे छग भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की उपस्थित में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन व भाजपा के नेताओ ने यनिता चन्द्रा का भाजपा परिवार मे दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया उनके साथ उनके पति यशवंत चन्द्रा सहित सैकड़ो समर्थको ने भाजपा प्रवेश किया।

पीसीसी चीफ को भेजा इस्तीफा

 

Balodabazar Collector and SP कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च दिखाई उपस्थिति

 

 

यनिता यशवंत चंद्रा ने चुनाव के वोटिंग से पहले अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को 2 मई 2024 को भेजा है। जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की खेमे की नेत्री है। जिन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष भी चरण दास महंत ने बनाया था। इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU