महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न, पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
गरियाबंद।देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आवाज बुलंद की।जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला,बिन्द्रानवागढ़ जनक ध्रुव,जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम मुख्य रूप से शामिल थे। जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी जनआंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है।पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ गया है,जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री,सब्जी,दाल,सीमेंट,सरिया सहित रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है। वहीं रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गृहिणियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
वही बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।उन्होंने कहा कि किसान,मजदूर,व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी महंगाई से परेशान हैं,लेकिन सरकार राहत देने के बजाय टैक्स बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाल रही है।
इसके साथ ही बैठक में संगठन मजबूती पर विशेष जोर देते हुए जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया।जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से जनता के बीच जाएं और आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि कांग्रेस संगठन एक समुद्र की तरह है जिसका संगठन मजबूत भी है जिला अध्यक्ष का प्रयास से संगठन आगे बढ़ रहा है,सभी एक मत होकर चल रहे है,हर कार्यकर्ता गांव बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्य कर रहा है।आज केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बहुत बड़े बड़े मुद्दे है जिन्हें हमें भुनाना है,और उनके जनता विरोध कार्य को जनजन तक पहुंचाना है।
वही नीरज ठाकुर रमेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, अमित मीरी,पुष्पा साहू ,महेश्वरी शाह ब्लाक अध्यक्ष छुरा,लोकेंद्र कोमर्रा,सेवन पुजारी सचिव,गजेंद्र साहू पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ,प्रवक्ता लखन लाल साहू,पन्ना लाल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।बैठक में पवन सोनकर,रमेश शर्मा,नीरज ठाकुर प्रभारी महामंत्री सन्नी मेमन,पुष्पा साहू,लोकेन्द्र कोमर्रा,खेदू नेगी,डॉ चिराग अली,कमलेश यदु, ओंकार सिंह ठाकुर,सेवन पुजारी,श्रवण सतपथी, सुभाष यादव,कुंजल यादव, मेघराज बघेल, महेश्वर बघेल, जुनैद खान,रमीज़ राजा, राजेश साहू,अमित मिरी,ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद प्रेम सोनवानी का साथ जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संचालन कमलेश यादव द्वारा किया गया वही आभार प्रकट जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस के कार्य वाहक अध्यक्ष मंजू ध्रुव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *