छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी: अगले 24 घंटों में तापमान गिरने के आसार, उत्तरी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, विभाग का यह भी कहना है कि इसके तीन दिनों बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पूर्वी भारत में सक्रिय पश्चिमी जेट स्ट्रीम और 2 फरवरी से आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में सर्वाधिक 31.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर 11.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो शुक्रवार को यहां हल्की धुंध रहने की संभावना है, जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 3 और 4 फरवरी को प्रदेश के मध्य और उत्तरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *