मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली प्रवास पर हैं. वहां उन्होंने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट की. राष्ट्रपति कार्यालय ने तस्वीर साझा कर इस भेंट की जानकारी दी.
