रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे, जिसमें राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री प्रदेश की 515 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। समितियों के इस विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और ऋण सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।
दोपहर करीब 3:15 बजे मुख्यमंत्री डीडीयू ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां वे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरों को देखते हुए संबंधित स्थलों पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।