हल्की बारिश में ही खुली पंचायत कार्यों की विकास के दावे, मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली गली में गड्ढे ही गड्ढे …*वार्ड वासियों राहगीरों को हो रही परेशानी, हादसे की भी आशंका*सूरजपुर / भैयाथान जिले के जनपद पंचायत भैयाथान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जूर में मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। जगह जगह सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है, गड्ढे बड़े होने के कारण आम जन का चलना दूभर हो गया है तथा दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की ऐसे स्थिति को देख कर यहां के ग्रामीणों और आने जाने वाले राहगीर परेशान है।

ग्रामीणों को इस रोड में मोटर साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है। जिले में सड़कों की जाल बिछा कर विकास के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं। गांव-गांव में आवागमन के साधन के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं। पर देखरेख के अभाव के चलते सड़कें पहले ही जर्जर हो रही हैं। ये सड़कें जनता के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं। मजबूरी में जनता उन बदहाल सड़कों पर आवागमन करने को मजबूर हैं सड़कों पर विकास के बड़े बड़े वादे स्थानीय जनप्रतिनिधि भी करते हैं। पर वे भी पद में आने के बाद अपने वादे भूल जाते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि यह वार्ड को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली मार्ग है, और यहां मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। बीते दिनों इस मार्ग की पंचायत स्तर से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था

जो पंचायत की अनदेखी का शिकार हो गया देखरेख के अभाव में वर्तमान में इस सड़क की हालत यह है कि सड़क में उपयोग की गई गिट्टियां ही परेशानी का सबब बन गई है *समय सीमा से पहले सड़क का जर्जर होना कई गंभीर सवाल खड़े करती है* यह सड़क ग्रामीणों सहित स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है क्योंकि जगह जगह पर बने गड्डे में पानी का जमाव हो गया है जिससे गंभीर बीमारियों का भी खतरा मंडरा रहा है *बार-बार मांग के बाद भी नहीं सुधरी दशा* इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को इस सड़क के सुधार करने की मांग की। पर आज तक न तो सड़क सुधरी और न ही लोगों को राहत मिली। जिसके कारण इस क्षेत्र के ग्रामीण व्यथित हैं। सड़क की उपेक्षा से यह साबित हो जाता है कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ऐसे मामलों में कितने संवेदनशील हैं।