सीनियर रेजिडेंट के 142 पदों पर बंपर भर्ती, 25 अप्रैल तक आवेदन का मौका, देखें डिटेल

AIIMS Deoghar Recruitment 2026 : देवघर। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर एक शानदार अवसर लेकर आया है। एम्स देवघर ने सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के विभिन्न 142 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विभागवार रिक्तियों का विवरण
संस्थान ने अलग-अलग 142 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विभाग शामिल हैं:

एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर: 26 पद

जनरल सर्जरी: 15 पद

जनरल मेडिसिन: 14 पद

ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी: 10 पद

पीडियाट्रिक्स और बायोकेमिस्ट्री: 8-8 पद

रेडियो डायग्नोसिस: 6 पद

पल्मोनरी मेडिसिन: 5 पद

इसके अलावा कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, और ऑन्कोलॉजी जैसे विभागों में भी रिक्तियां निकाली गई हैं।

योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 67,700 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और लाभ भी देय होंगे।

आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ईमेल दोनों माध्यमों से पूरी करनी होगी:

ऑफलाइन: आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर सभी दस्तावेजों के साथ ‘रजिस्ट्रार कार्यालय, चौथी मंजिल, एम्स, देवीपुर, देवघर- 814152’ के पते पर भेजें।

ईमेल: भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को एक ही फाइल में बनाकर अधिसूचना में दी गई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजें।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग (UR) के लिए 3,000 रुपये, जबकि OBC/EWS के लिए 1,000 रुपये तय किया गया है। महिला, SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *