दुर्ग-भिलाई: कुम्हारी में अज्ञात युवक का शव मिला, प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका

Death due to diarrhea in Bilaspur :

दुर्ग, 12 जनवरी 2026: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जियो पेट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला यह शव लगभग 27 से 30 वर्ष की आयु का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शव की शर्ट और बेल्ट खुली हुई अवस्था में थी, लेकिन शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान या मारपीट के कोई संकेत नहीं मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक घटना या हत्या की आशंका नहीं है। CSP छावनी प्रशांत पैकरा ने कहा कि मौत का कारण सामान्य हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। संभवतः युवक वॉशरूम के लिए गया होगा, जहां अचानक हार्ट अटैक आने पर उसने गर्मी के कारण शर्ट के बटन खोले और जूते उतारे होंगे। इसके बाद वह वहीं लेट गया और उसी अवस्था में उसकी मौत हो गई।

शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक यहां तक कैसे पहुंचा और वह कहां से आया था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल किसी संदिग्ध या आपराधिक तथ्य का पता नहीं चला है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *