BJP Rajya Sabha Candidate List Updates: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई लिस्ट में पार्टी ने कई बड़े और कद्दावर नेताओं पर भरोसा जताया है, तो वहीं कुछ दिग्गजों के टिकट काटकर चौंका दिया है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से अपने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग (Tarun Chugh Rajya Sabha Candidate) को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। वहीं, राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का टिकट काट दिया गया है।
मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मिला मौका (MP Rajya Sabha Candidates)
मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की यह सबसे बड़ी खबर है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत रणनीतिकार माने जाने वाले तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्यसभा (Rajya Sabha election MP) भेजने का फैसला लिया गया है। तरुण चुग के साथ-साथ पार्टी ने एमपी से रजनीश अग्रवाल (Rajnish Agrawal BJP) को भी अपना उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन राज्यों में बीजेपी की मजबूत स्थिति को देखते हुए इन उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है।
राजस्थान में रवनीत बिट्टू का टिकट कटा, पूनिया और अलका गुर्जर पर भरोसा
राजस्थान को लेकर बीजेपी की इस लिस्ट में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा का टिकट (Ravneet Singh Bittu denied ticket) देने से साफ इनकार कर दिया है। उनकी जगह पर राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया (Dr Satish Poonia Rajya Sabha) और डॉक्टर अलका गुर्जर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। नए और अनुभवी चेहरों को मौका देकर पार्टी ने राजस्थान में संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने का एक बड़ा सियासी संदेश दिया है।
गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अनुभवी चेहरों को तरजीह
बीजेपी की इस नई सूची में गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया गया है। यहाँ देखें राज्यों के हिसाब से पूरी लिस्ट (BJP Rajya Sabha Full Candidate List):
राज्य (State) उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
मध्य प्रदेश तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल
राजस्थान डॉ. सतीश पूनिया, डॉ. अलका गुर्जर
गुजरात राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया
अरुणाचल प्रदेश ताई तागाक
मणिपुर ए. शारदा देवी