सुशासन तिहार के नाम पर जनता से छलावा- कर रही भाजपा सरकार : राकेश राठौर

सक्ती नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर को बताया जनता के साथ छलावा सुशासन तिहाड़ में किसी भी शिकायतों पर नहीं हो रही है तत्काल जांच प्रत्यक्ष जांच प्रतिवेदन के साथ शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही है जांच तो। यह कैसा सुशासन तिहार
राकेश राठौर ने बताया किसानो को पर्याप्त रासायनिक खाद,उन्नत बीज और बिजली मिले – सुशासन तिहार को पूरी तरह ढकोसला तिहार निरूपित करते हुये कहा की पूरे प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार जनता जनार्दन को गुमराह करने सुशासन तिहार के नाम पर सिर्फ ढकोसला प्रदर्शित कर रही है,विश्व बैंक से हजारों करोड़ रूपिये के कर्ज से डूबी भाजपा सरकार अपने आप को महिमा मंडित कराने गांव गांव में सुशासन तिहार के नाम पर विकास का ढोल पीट रही है,अधिकारी वर्ग सुशासन तिहार आयोजित करने के नाम पर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों से 4 हज़ार रुपया की वसूली कड़ाई से कर रही है,शिविर में आम जनता के लिये कोई सुबिधा नहीं रखी गई है अपनी उपलब्धि का ढोल पिट पिट कर बखान कर रही है इस झूठी तारीफ़ को बरक़रार रखने और झूठी योजनाओ का पर्दाफाश होने से बचने के लिये चिन्हित किसानो को नाम मात्र सम्राग्री प्रदान कर वाहवाही लूट रही है,विपक्छ के नेताओ को आमंत्रित भी नहीं किया जा रहा है झूठी योजनाओ और काली करतूतों की पोल न खुल जाये इस डर से विपक्ष के नेताओं से भाजपा सरकार और उसके अधिकारी पूरी तरह दूरी बनाकर अपने सुशासन तिहार को आयोजित कर विकास की गाथा गा रहे है।
राकेश राठौर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आगे कहा कि किसानो को कृषि कार्यो के लिये भरपूर मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने में असफल सरकार पहले ही बिजली कटौती और पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों और आम जनों को राहत नहीं दे पा रही है जबकि बिजली का भारी भरकम बिल जनता जनार्दन को प्रति महीने थमा रही है और खेती के समय में किसानो को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद और उन्नत किस्म की बीज सहित भरपूर बिजली नहीं मिलेगी तो किसान अपनी फसल कैसे उत्पन्न कर पायेगा इस गंभीर औरे भयावह समस्या का निराकरण करने भाजपा सरकार अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है येसा प्रतीत होता है की किसानो से धान की फसल सोसायटियो में कम मात्रा में खरीदना पड़े इसके लिये किसानों को खाद और बीज से वंचित किया जा रहा है।भाजपा सरकार ही जानबूझ कर शिविर में सिर्फ समस्याओं का आवेदन लिया जा रहा है उसका निदान दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है किसान और ग्रामीण आम जन येसे ढकोसला शिविर में जाकर मायूस होकर वापस लौट रहे है,सुशासन तिहार के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करके अधिकारी और कर्मचारी अपनी जेब भरने में लगे हुये है।
कुम्भकर्णीय नीद में सोई सरकार को जगाने के लिये अब किसानो और आम जनों को आगे आना होगा,सत्तासीन भाजपा सरकार सुशासन तिहार के नाम पर सिर्फ़ दिखावा और किसानो तथा जनता जनार्दन से छलवा कर रही है भाजपा के मंत्री और नेता शिविर में बड़े बड़े खोखले वादे कर अपनी ढपली अपना राग अलापने की कहावत को चरितार्थ कर रहे है आम जन लाचार और मायूस होकर अपने अपने अधिकारो के लिये अब सड़क की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो रहे है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राठौर ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चेतावनी देते हुये कहा कि समय रहते सरकार यदि किसानो को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद,उन्नत बीज और बिजली प्रदान नहीं कर पाती है तो एक बड़ा जन आंदोलन करने को किसान और आमजन मजबूर होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी भाजपा सरकार की होगी/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *