रमेश गुप्ता भिलाई। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को सुपेला पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,14,000 नगद, 15 मोबाइल फोन और 5 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹4.50 लाख आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत कोसनाला के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और मौके पर 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
इस मामले में अपराध क्रमांक 535/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी कौन-कौन?
पकड़े गए आरोपियों में विक्की साहनी, विनय, हिमांचल दास, शैलेन्द्र यादव, हेमलाल ढीमर, सतीश गुर्दे, विज्जू जैन, किशन साहू, सोनू कुमार साव, जशवंत साहू, लक्की साहू, जुलेश लाल, हीरा सिंह, मोह. अरशद अंसारी और दिनेश साव शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।
क्या-क्या हुआ जब्त?
₹1,14,000 नगद रुपए 15 मोबाइल फोन 5 दोपहिया वाहन जप्त किया गया है l
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना सुपेला पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही, जिनके समन्वय से यह सफलता मिली।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के सामने जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार,1.14 लाख नगद समेत वाहन जब्त

17
Apr