दुर्ग में उर्स के चलते यातायात में बड़ा बदलाव: शहर के कई मार्ग रहेंगे बंद, देखें नया रूट और पार्किंग प्लान

रमेश गुप्ता दुर्ग…शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित मजार में 13 मई से 16 मई तक उर्स आयोजन किया जाना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है।
उर्स आयोजन के दौरान पटेल चौक से इंदिरा मार्केट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से पटेल चौक की ओर वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। आयोजन अवधि में दुर्ग शहर के भीतर रात्रिकालीन समय में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों हेतु पार्किंग व्यवस्था

भिलाई पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों हेतु — बस स्टैंड पार्किंग स्थल।

रिसाली की ओर से आने वाले वाहनों हेतु — झाड़ूराम देवांगन स्कूल परिसर।

गंजपारा पुलगांव राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहनों हेतु — गंज मंडी गंजपारा एवं पुलिस लाईन दुर्ग।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आयोजन अवधि के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

सराहनीय कार्य
उक्त यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्लान के सफल क्रियान्वयन हेतु यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहकर व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यरत रहेंगे।

……………………………………….
यातायात एडिशनल एसपी सुश्री रिचा मिश्रा यातायात ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करें तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *