भुरकोनी वन विकास समिति को मिला नया अध्यक्ष, सर्वसम्मति से श्याम कुमार दीवान निर्विरोध निर्वाचित

भुरकोनी। ग्राम भुरकोनी की वन विकास समिति के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्याम कुमार दीवान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं दलन चक्रधारी को समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 से लगातार वन विकास समिति के अध्यक्ष रहे राधेश्याम अग्रवाल का दिसंबर 2025 में निधन हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद समिति के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से श्याम कुमार दीवान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए वन संरक्षण, संवर्धन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम कुमार दीवान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *