Bastar weather- कोंडागांव में जोरदार बारिश, आंधी-तूफान के बीच गिरे ओले

 राजनांदगांव में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा

रायपुर 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। कोंडागांव में तेज आंंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरे हैं। कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 14 अप्रैल से गरज-चमक बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि 18 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

Related News

अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।  शनिवार को बिलासपुर में दोपहर में तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का पारा 23.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखेगा है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शनिवार को सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा। रात का पारा 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो समान्य से अधिक रहा। वहीं जशपुर के मनोरा में 10 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया।

Related News