Asia Cup 2022: भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा

Asia Cup 2022: भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा

Asia Cup 2022 : भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा

Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया और 8 विकेट से मैच जीत लिया।

Asia Cup 2022: भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा
Asia Cup 2022: भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा

Also read : MNREGA in Panchayats पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को दिया जाए रोजगार, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई : – कलेक्टर

Asia Cup 2022: फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली। उनकी वजह से ही भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही

स्मृति मंधाना ने लगाया अर्धशतक

फाइनल में स्मृति मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उनकी बल्लेबाजी को देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं।

Asia Cup 2022: भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा
Asia Cup 2022: भारत की महिला टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को धूल चटा

उन्होंने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल थे। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रन का योगदान दिया।

Also read : https://jandhara24.com/news/120107/road-accident-traumatic-death-of-mother-son-due-to-stumbling-of-unknown-vehicle/

दोनों खिलाड़ी अंत तक नॉट आउट रहे और टीम इंडिया को जीत दिला दी। जेमिमा रोड्रिगेज ने 2 और शेफाली वर्मा ने 5 रन बनाए।

श्रीलंका ने रखा 66 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका की पारी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन पर रोक दिया। टीम इंडिया ने 66 रनों के लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत के खिलाफ शनिवार को खेले गए महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, जो भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल गलत साबित हुआ।

भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से कोई भी महिला खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई।

भारतीय टीम में एक बदलाव

फाइनल मैच के लिए श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि भारतीय टीम में राधा यादव की जगह दयालन हेमलता की वापसी हुई है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका – चमारी अटापट्टू, हर्षिता समरविक्रमा, हसीनी परेरा, अनुष्का संजीवनी, निलाक्षी डिसिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा स्नेहनी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधा कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसूर्या

भारत: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU