गौ माता के खिलाफ अन्याय की लड़ाई लड़ने में भाजपाईयो से नही झुककेगे आशीष छाबड़ा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने गौ माता के झिरिया में हुए निर्मम मृत्यु के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा किए गए आंदोलन के फल स्वरुप नवागढ़ के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री दयाल दास बघेल के सांकेतिक पुतला दहन कार्यक्रम के विरोध में उनके पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अंजू बघेल द्वारा किए गए एफआईआर को निरस्त किये जाने की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस जन गौ माता के सच्चे सेवक हैं उन्हें किसी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है भाजपा के मंत्री दयाल दास बघेल के क्षेत्र में ग्राम झिरिया के पास तीन सौ की तादाद में गौ माता की निर्मम मृत्यु होती है गौ माता को बिना पानी और चारे के एक स्थान में बंद करके रखा गया था उनके लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई आखिरकार गौ माता एवं गौ वंश के सैकड़ो पशुओं की मृत्यु हो गई इस पर प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही करने एवं गौ माता के लिए चारे तथा पानी का प्रबंध करने की बात कही थी आज लगभग वर्ष पर्यंत होने जा रहा है किंतु इस मामले में प्रशासन एवं शासन के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई आज भी गौ माता की मृत्यु उसे क्षेत्र में लगातार हो रही है जिस पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने एवं कुंभकरणीय निद्रा से जागने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिसमें कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव सहित पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे एवं जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर जो मामला दर्ज किया गया है वह दुर्भावना तथा अंग्रेजों की प्रशासन नीति से प्रेरित है जिसमें आम जनता की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जाता था कांग्रेस तब भी नहीं झुकी थी तो आज उन अंग्रेजों के पाले हुए माफी वीर भाजपाइयों के आगे कांग्रेस जन झुकने वाले नहीं है यह लड़ाई गौ वंश की रक्षा के लिए है यह लड़ाई हमारी अस्मिता की लड़ाई है और लगातार जारी रहेगी भाजपा तथा प्रशासन के आल्हा अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन जान ले की सत्ता आनी और जानी है किंतु जनहित के मामले में किसी प्रकार से कोई समझौता नहीं होगा जितनी एफआईआर करनी है जितनी गिरफ्तारियां करनी है भाजपा प्रशासन कर ले कांग्रेस जन झुकने वाले नहीं है पूर्व में भी भाजपाइयों के द्वारा सत्ता के मद में कांग्रेस जनों के ऊपर मामले दर्ज किए जाते रहे हैं और कहीं ना कहीं जनता इस बात से आक्रोशित होकर इन्हें सत्ता से बेदखल करती रही है जनता कांग्रेस के साथ है जनता जान रही है कि कांग्रेस पार्टी उनके हक की लड़ाई गौ वंश की रक्षा के लिए लड़ाई कर रही है आने वाले समय में जनता इन्हें सबक सिखाएगी नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र जो कि मंत्री जी का क्षेत्र होने के बावजूद हिंदुत्व का ढिंढोरा पीटने वाले भाजपा नेता गोवंश की रक्षा के लिए आज एक शब्द भी नहीं बोलते लगातार क्षेत्र में गोवंश के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है किंतु भाजपाई मूकदर्शक बनकर बैठे हुए हैं इन्हें गोवंश से कोई लेना-देना नहीं है यही कारण है कि इतनी गौ माता की मृत्यु के बाद भी आज तक गौ माता के लिए कहीं कोई प्रयास भाजपा अथवा भाजपा की जनप्रतिनिधियों के द्वारा नहीं किया गया है जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी करती है और यही चीज भाजपाइयों को चुभती है जिस कारण वह कांग्रेस जनों पर दबाव बनाने के लिए मामले मुकदमे दर्ज करने में जुटे हुए हैं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि अगर स्थानीय पुलिस द्वारा कांग्रेस जनों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त नहीं किया जाता तो आने वाले समय में कांग्रेस एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *