गो-रक्षा एवं गोवंश संरक्षण को लेकर गो-सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गौ भक्त सजग नागरिकों ने लखनपुर जनपद कार्यालय से पदयात्रा का तहसील कार्यालय पहुंच देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंपा स्थानीय प्रशासन के माध्यम से आगे प्राथना पत्र प्रेषित करने का अनुरोध किया गया है। उल्लेखनिय है कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन में गाय का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। किंतु वर्तमान परिस्थितियों में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में कमी के चलते उनकी स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। गांव सम्मान हवन अभियान के तहत प्रार्थना पत्र के मध्यम से गो-रक्षा ,सेवा एवं संरक्षण के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाने मांग की है। इस दौरान दिनेश साहू,रवि भूषण पांडेय,प्रदीप गुप्ता,विक्रम सिंह,सुभाष अग्रवाल,यतेंद्र पांडेय, सुरेश साहू,लक्ष्मण साहू, सुरेन्द्र साहू,कामेश्वर राजवाड़े,अजय सिंह, सुनील ठाकुर,अखिलेश राजवाड़े, गौ भक्त सजग नागरिक मौजूद रहे। गौ भक्तों ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
गौ रक्षा एवं गोवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा प्रार्थना पत्र

28
Apr