कांग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा उजागर – ब्रह्मानंद पटेल

पिथौरा – जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने संसद में हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस समेत इंडि गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि Rahul Gandhi के नेतृत्व वाला विपक्ष महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के प्रति गंभीर नहीं है। वहीं Narendra Modi सरकार को महिलाओं के सम्मान और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध बताया।
पटेल ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *